कोरोना संक्रमण के कठिन दौर में पेश की मानवता की मिसाल, कोविड सेंटर को कराई ऑक्सीजन कांसंट्रेटर मशीन की उपलब्धता | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कोरोना संक्रमण के कठिन दौर में पेश की मानवता की मिसाल, कोविड सेंटर को कराई ऑक्सीजन कांसंट्रेटर मशीन की उपलब्धता | New India Times

वर्तमान दौर के कोरोना वायरस के संक्रमण की इस महामारी के कठिन दौर में प्रत्येक मानव अपने स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक चिंतित नजर आ रहा है। महामारी के बढ़ते संक्रमण से अस्पताल प्रबंधन एवं प्रशासन की तैयारियां अब कम पड़ती दिखाई दे रही हैं। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में इस महामारी से बचाव के लिए अहम साबित होने वाली ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की महती आवश्यकता इस कोविड-19 सेंटर, जुन्नारदेव को थी। इस बड़ी कमी का संज्ञान होते ही भाजपा के जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर एवं उनकी मित्र मंडली के द्वारा यह अहम मशीन मंगलवार को उपलब्ध करा दी गई है। यह मशीन भाजपा नेता आशीष ठाकुर एवं उनके साथियों के द्वारा प्रशासन एवं अस्पताल प्रबंधन को प्रदान की गई है। इस दौरान तहसीलदार सुश्री रेखा देशमुख, बीएमओ आर आर सिंह, नगर निरीक्षक मुकेश द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित थे। बीपीएल कंपनी की यह ऑक्सीजन कांसंट्रेटर मशीन के आ जाने से अब स्थानीय कोविड-19 सेंटर में भर्ती मरीजों के उपचार में अधिक सहायता प्राप्त हो जाएगी। आशीष ठाकुर एवं मित्र मंडली के इस मानवीय दृष्टिकोण की आम जनों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की है।

ऑक्सीजन कांसंट्रेटर मशीन की ऐसी होती है कार्यप्रणाली:
यह मशीन किसी भी अस्पताल में उपचार ले रहे मरीज के घटे हुए ऑक्सीजन लेवल को बनाए रखने में अहम साबित होती है। दरअसल पुरानी तकनीक के अनुसार प्रत्येक मरीज को अलग-अलग ऑक्सीजन के सिलेंडर लगाए जाने से जहां एक ओर सिलेंडरों की मात्रा अधिक लग जाती थी तो वहीं दूसरी ओर ऑक्सीजन भी अनावश्यक रूप से जाया हो जाती थी, लेकिन अब इस मशीन में उपलब्ध दो जंक्शन से 2 मरीजों को एक ही सिलेंडर से ऑक्सीजन प्राप्त हो सकेगी और उसकी मात्रा का डिस्प्ले मॉनिटर पर लगातार होता रहेगा। जिससे यह स्पष्ट होगा कि अनावश्यक रूप से ऑक्सीजन के सिलेंडर और ऑक्सीजन की मात्रा में बचाव होगा एवं अधिक लोगों को यह ऑक्सीजन की उपलब्धता हो जाएगी।
बीपीएल कंपनी की यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन को प्रशासन एवं अस्पताल प्रबंधन को सौंपी जाने के दौरान आशीष ठाकुर के साथ नितिन राजोरिया, शंकर लाल सेन, योगेश साहू, संजय जैन, मनीष चौरसिया, विवेक चंद्रवंशी, सुजीत राजपूत, सूरज चौधरी, निखिल साहू सहित वेकोली प्रबंधन के सिद्दीक खान, मेल स्टाफ नर्स मीणा, किशोर रगड़े सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.