टीकाकरण अभियान में जुन्नारदेव विधानसभा के प्रभारी आशीष ठाकुर ने ग्रामीणों से की टीकाकरण की अपील | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

टीकाकरण अभियान में जुन्नारदेव विधानसभा के प्रभारी आशीष ठाकुर ने ग्रामीणों से की टीकाकरण की अपील | New India Times

जुन्नारदेव विकासखंड के 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उप स्वास्थ्य केंद्रों में आम नागरिकों ग्रामीण जनों को कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान प्रचार प्रसार हेतु जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर ने जुन्नारदेव विकासखंड के ग्रामीण अंचलों का सगन संपर्क कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान आह्वान पर पूरे देश एवं प्रदेश में टीकाकरण महोत्सव मनाया जा रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत जुन्नारदेव विकासखंड के ग्रामीण अंचलों में पहुंच कर ग्रामीण जनों को जागरूक कर उन्हें टीकाकरण के लाभ से अवगत कराया गया. ग्राम रामपुर क्षेत्र के बाना बहराते का गाना बाकोरी जामुन ढाना मारे गांव में पहुंच कर विकासखंड के प्रमुख अधिकारियों के दल के साथ ग्रामीण अंचलों में ग्रामीण जन को समझाइश देकर टीकाकरण पर होने वाले लाभ से अवगत कराते हुए भविष्य में इसके काफी लाभ मिलेंगे, टीकाकरण अवश्य कराइए, इस महामारी से लड़ने हेतु निरंतर मास्क का उपयोग करें, समांतर दूरी बनाकर रखें, सामूहिक भोज से परहेज करें जैसे महत्वपूर्ण तथ्य से ग्रामीण जनों को अवगत किया गया.

टीकाकरण अभियान में जुन्नारदेव विधानसभा के प्रभारी आशीष ठाकुर ने ग्रामीणों से की टीकाकरण की अपील | New India Times

वैक्सीन सेंटर पर पहुंचकर वैक्सीन अवश्य लगाएं, 2 गज दूरी आवश्य बनाएं ऐसे समझाइश ग्रामीण जनों के बीच पहुंचकर विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर के साथ महिला बाल विकास अधिकारी सुश्री प्रेरणा स्कूल प्रिंसेस साहू स्वास्थ्य विभाग से वहां पदस्थ यह ए एन एम एमपीडब्ल्यू वर्कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता ग्राम कोटवार सहित क्षेत्र का प्रशासनिक दल वहां पर पहुंच कर ग्रामीण जनों को वैक्सीन के लाभ से अवगत कराया. ग्राम में वैक्सीन अधिक से अधिक हो जिससे आम जनों को इसका लाभ अवश्य मिले ऐसी विनम्र अपील भारतीय जनता पार्टी के नेता आशीष ठाकुर द्वारा ग्रामीणों से कर देश के प्रधानमंत्री एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस टीकाकरण महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया. इस संपर्क दल में भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज सूरज चौधरी एवं स्थानीय नेता उप स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक रामपुर में ग्रामीण जनों को अवगत कराते हुए टीकाकरण महोत्सव पर विस्तृत जानकारी ग्रामीण जनों को दी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.