जुन्नारदेव मार्केट में दिखा बंद का असर, मार्केट में रहा सन्नाटा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव मार्केट में दिखा बंद का असर, मार्केट में रहा सन्नाटा | New India Times

प्रत्येक रविवार लॉकडाउन को लेकर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के निर्देश पर छिंदवाड़ा जिले में सभी जगह बंद का आह्वान किया गया है और आने वाले सभी त्यौहार कोरोना को ध्यान में रखते हुए अपने अपने घरों में मनाने की गाइडलाइन दी गई है. कोरोना दूसरे वर्ष भी तेजी से पैर पसार रहा है. जुन्नारदेव विधानसभा में बजार क्षेत्र में पूरी तरह सन्नाटा देखने को मिला. कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए नगर वासियों की सुरक्षा के लिए अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया. व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद रहने के बाद बाजार क्षेत्र पूरी तरह सुनसान दिखाई दिया. इस दौरान अति आवश्यक सेवाएं मेडिकल, डेली नीड्स, दूध आदि की दुकानें खुली रहीं. जुन्नारदेव नगर बंद 100 प्रतिशत सफल रहा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article