शांति समिति की बैठक में शासन के निर्देशानुसार त्योहार मनाने का नागरिकों से किया गया अनुरोध | New India Times

जुनैद काकर, शिरपुर/धुले (महाराष्ट्र), NIT:

शांति समिति की बैठक में शासन के निर्देशानुसार त्योहार मनाने का नागरिकों से किया गया अनुरोध | New India Times

पुलिस इंस्पेक्टर हेमंत पाटिल ने अपील की है कि सरकार के निर्देशों के अनुसार त्योहार को बिना भीड़ के सीमित तरीके से मनाया जाए. शांति समिति की बैठक में गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए शिरपुर थाना प्रभारी अधिकारी हेमंत पाटिल ने मार्गदर्शन करते हुए बताया की शिरपुर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इसलिए, सरकार के निर्देशों के अनुसार, 50 से अधिक लोगों को एक साथ नहीं आना चाहिए और भीड़ के बिना सीमित तरीके से होली रंगपंचमी का त्योहार मनाना चाहिए।

होली, धूलिवंदन और शबे बारात को सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ जमा कर मनाए जाने की अनुमति नहीं है, अगर ऐसा किया जाता है तो संक्रामक बीमारी कोविड-19 को फैलने और लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डालना होगा। पाटील ने कहा कि जिले में 27 मार्च को रात्रि 8 बजे से 30 तारीख को सुबह 6 बजे तक जनता कर्फ्यू लगा दिया गया है। कर्फ्यू आदेश भी लागू है, आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा।

जनता कर्फ्यू के दौरान बिना किसी कारण के कोई नहीं घूमेगा। आदेशों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस निरीक्षक हेमंत पाटिल ने कोरोना को हराने प्रशासन से सहयोग करने की अपील नागरिकों से की है।

इस अवसर पर शांति समिति की बैठक नगरसेवक प्रभाकरराव चव्हाण, नगरसेवक हर्षल राजपूत, नगरसेवक हेमंत पाटील, नगरसेवक भुरा राजपूत, नगरसेवक पिंटू शिरसाठ, नगरसेवक इरफान मिर्झा, नगरसेवक राजू एजंट, नगरसेवक रज्जाक कुरेशी, सुरेश अहिरे तथा मौलाना ताज मोहम्मद, जाकीर हुसेन, सईद काझी, रफिक भाई, सलीम भाई, वाहब भाई, मस्जिद ट्रस्टी, शांतता कमिटी सदस्य, विविध पदाधिकारी उपस्थित मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article