रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा दमुआ नगर मंडल संगठन की कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई. सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। जिसमें बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य रूप से उपस्थित हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने उपस्थित जन समुदाय एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. बैठक में संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी मंडल अध्यक्ष, बूथ समिति के अध्यक्षों एवं प्रभारियों से ली गई, अपने अपने बूथों में और कड़ी मेहनत करने के निर्देश दिए गए साथ ही जिलाध्यक्ष ने समस्याओं के बारे में जानकारी ली एवं जल्द उनके निराकरण का आश्वासन दिया. बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोनू साहू, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील मालवीय, मनेश श्रीवास्तव, मोहन पाल, यशवंत पवार, साहू जी, मंडल महामंत्री प्रवीण खुंगर, मनोज दौण्डे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजेश सिरसाम, सौरभ शिवहरे, रूपेश मानेराव, पन्नू मदान, भूषण अरोरा, राजेन्द्र यादव, श्रीमती किरण खातरकर, गीता वरवे, वंदना दवण्डे, राजेश्वरी जैन, नगरपालिका पार्षद बबुआ कश्यप, अमित, श्रीमती रजनी चौहान, दीनू साहू, उमेश सोलंकी, बिट्टू चौकीकर, सौरभ चौकीकर, चेतन राय, संदीप मिश्रा, सुभाष चक्रपाणी, संजय परिहार, मुन्नालाल गौतम, रोहित मदान, अनुराग यादव एवं समस्त बूथों के अध्यक्ष, प्रभारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
