मुंबई के फिल्म डायरेक्टर ने हैदर अली को उनकी फिल्मों में एक्टिंग के लिए किया सम्मानित | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

मुंबई के फिल्म डायरेक्टर ने हैदर अली को उनकी फिल्मों में एक्टिंग के लिए किया सम्मानित | New India Times

बुंदेलखंड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में हैदर अली को फिल्मों में एक्टिंग के लिए मुंबई के फेमस डायरेक्टर राजेश मित्तल जी ने शील्ड और सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया।

राजेश मित्तल जी ने बताया कि हैदर अली एक अच्छे कलाकार हैं उनको जो भी रोल दिया जाता है वह उसी रोल को बहुत अच्छी तरह करते हैं। उन्होंने मेरी फिल्म शहीद चन्दर शेखर आज़ाद में ब्रिटिश पुलिस का रोल किया है। बुंदेलखंड इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर समीर खान जी ने बताया कि मैं हैदर अली को 8 साल से जानता हूँ वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।उनकी शहीद चन्दर शेखर आज़ाद फ़िल्म में पुलिस के रोल को देखते ही मैंने उन्हें अपनी फिल्म बुंदेलखंड कॉटेज में भी पुलिस का रोल दिया है और हैदर अली मेरे साथ चार जंगली और लड़की देखन में चला में भी काम कर चुके हैं।

मुंबई के फिल्म डायरेक्टर ने हैदर अली को उनकी फिल्मों में एक्टिंग के लिए किया सम्मानित | New India Times

समीर खान जी ने बताया कि हैदर को जो भी रोल दिया जाए चाहे वो एक्शन हो, कॉमेडी हो, इमोशनल सीन हो हैदर अली अपने रोल को बहुत अच्छी तरह करते हैं। आज हैदर अली 5 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं और बहुत से सीरियल में भी काम कर चुके हैं और मैगज़ीन में हैदर अली के मॉडलिंग के फोटो भी निकलते रहते हैं। हैदर अली अब जज बनकर मॉडलिंग ओर एक्टिंग के ऑडीशन भी लेते हैं और मेरे मिस्टर और मिस बुंदेलखंड शो में उन्होंने कई बार जज बनकर एक्टिंग और मॉडलिंग के ऑडीशन लिए हैं। हैदर अली अब बुंदेलखंड की शान बन चुके हैं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हैदर अली को दिल से दुआ देता हूँ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.