व्यापारी को गुजरात बॉर्डर के पास अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

व्यापारी को गुजरात बॉर्डर के पास अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली | New India Times

गुजरात के दाहोद राणापुर के बीच नीमच घाटी पर अज्ञात बदमाशों ने राणापुर के व्यापारी माणकलाल राठौड़ के ऊपर फायर कर दिया जिससे गोली के छर्रे उनकी पीठ में लगे जिसके चलते घायल हुए व्यापारी को उपचार के लिए गरबाड़ा स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया और फिर वहां से दाहोद शहर के. के. शाह अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

के.के. शाह अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक इस हमले में व्यापारी माणकलाल राठौड़ फिल्हाल खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. उनकी माइनर सर्जरी की जा रही है। यह घटनाक्रम गुजरात-एमपी बॉर्डर पर गुजरात के गऱबाड़ा थाना के नीमच घाटी में हुई है। उनके हाथ में भी छर्रा लगे है।
मौके पर गुजरात के गरबाड़ा की पुलिस पहुंच गई और
इस बात का पता लगा रही है कि यह वारदात किसी रंजिश का नतीजा है या लूट की नीयत से की गई है इसकी जांच की जा रही है।
वहीं माणकचंद की गाड़ी चला रहे कालू भाई बारिया ने अपने बयान में कहा है कि माणकलाल जी के साथ वह बाइक से जा रहे थे तभी एक बाइक पर हेल्मेट पहने दो युवक आए और पीछे से फायर किया जिससे छर्रे माणकलाल को लगे। इसके बाद उन्होंने ओवरटेक कर आगे से फायर किया जो मिस हो गया। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.