त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं एवं पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित अन्य वस्तुओं की कीमतों में बढोत्तरी को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक देवरी हर्ष यादव के नेतृत्व में युवक कांग्रेस द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर रैली निकाली, जो नगर के सहजपुर तिराहा से प्रारंभ होकर स्वामी विवेकानंद प्रतिमा होते हुए नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुची, जहॉ पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम 14 सूत्रीय ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवरी को सौंपा गया। रैली में मंहगाई को लेकर विभिन्न झाकियॉ सजाई गई जिसमें गैस सिलेण्डर, मोटर साईकिल एवं अन्य खाद्य वस्तुओं सहित अन्य सामग्री को हाथठेलों पर रखाी दिखाई दी। साथ ही मै विकास हूॅ के नाम एक झाकी रही जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अपने आप को विकास रुपी व्यक्ति दर्शाया गया जो केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की मंहगाई से पागल हुआ जा रहा है। रैली में मोटर साईकिल को पैदल चलाकर एवं साईकिल चलाकर पेट्रोल, डीजल की बढती कीमतों का विरोध किया गया। जिसमे पूर्व मंत्री व विधायक देवरी हर्ष यादव ने भी मुख्य मार्ग पर साईकिल चलाकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही उन्होने उस साईकिल को प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से सप्रेम भेट भेजी है, साथ ही श्रीयादव जी ने कहॉ कि प्रदेश के मुखिया जब पेट्रोल 60 रुपयें व डीजल 40 रुपयें हुआ करता था तब वह भोपाल की सड़कों पर साईकिल चलाते थे, शायद वह साईकिल खराब हो गई होगी इसलिए मेरी ओर से यह साईकिल उन्हे सप्रेम भेट स्वरुप दी जा रही है, ताकि वह वर्तमान में हुई मूल्यवृद्धि का विरोध साईकिल चलाकर कर सके। साथ ही उन्होने कहा कि देवरी नगर के समुचित विकास के लिए वर्तमान सरकार को पत्र प्रेषित किए गये है साथ ही कमलनाथ सरकार में तैयार की गई नवीन सरचनाओं को वर्तमान सरकार रोककर बैठी हुई है। देवरी क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार वर्तमान सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आंचल आठया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बिजय गुरु नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय बृजपुरिया बाबा राजोरिया, अनवर खान, सुधीर श्रीवास्तव, रज्जन बजाज, रजनीश जैन, गजेन्द्र गुरू, अनंतराम रजक, गौरव पाण्डेय, सौरव नामदेव व युवक काग्रेस अध्यक्ष शुभम शर्मा आदि के साथ सैकडों कांग्रेसजन उपस्थित रहे.
