धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत सहित पूरी टीम का किया गया स्वागत-सम्मान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत सहित पूरी टीम का किया गया स्वागत-सम्मान | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत के निर्देशन में धौलपुर शहर के थाना निहालगंज इलाके में अवैध हथियार से फायरिंग कर मरने एवं मारने पर आमदा एक सिरफिरे युवक को धौलपुर पुलिस के जांबाज पुलिसकर्मियों ने जिस प्रकार से अदम्य साहस व सूझबूझ से धर दबोचा था उसके लिए आज सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों ने पुलिसकर्मियों का सम्मान किया. पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में गणमान्य नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक सहित आपरेशन में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मीयों का माला एवं साफा पहना कर सम्मान किया, इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री केसर सिंह शेखावत ने कल के आपरेशन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को माला पहनाते हुए उनकी हौसला अफ़ज़ाई की एवं इस अवसर पर कहा कि पुलिस समाज की सजग प्रहरी होती है, पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठा से करते हुए आमजन का विश्वास हासिल करते हैं, धौलपुर पुलिस सदैव आमजन की सुरक्षा में तत्पर है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article