नया टर्मिनल के लिए 50 करोड़ की राशि के स्वीकृति के लिए श्रीमंत सिंधिया का आभार: सत्येन्द्र शर्मा | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नया टर्मिनल के लिए 50 करोड़ की राशि के स्वीकृति के लिए श्रीमंत सिंधिया का आभार: सत्येन्द्र शर्मा | New India Times

राज्य सभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने केंद्रीय विमानन मंत्री श्री हरदीप पुरी जी से मुलाक़ात कर ग्वालियर हवाई अड्डा पर नया टर्मिनल बनवाने व ग्वालियर से मुंबई व पूना के लिए हवाई यात्रा शुरू कराने के लिए मुलाक़ात की थी।

नया टर्मिनल के लिए 50 करोड़ की राशि के स्वीकृति के लिए श्रीमंत सिंधिया का आभार: सत्येन्द्र शर्मा | New India Times

ज्ञात हो कि इन दोनों मांगों के सम्बंध में श्रीमंत सिंधिया ने केंद्रीय विमानन मंत्री को दिनांक 10 फ़रवरी व 16 फ़रवरी को क्रमशः पत्र लिखे थे।
गुरूवार को श्री हरदीप पुरी केंद्रीय विमानन मंत्री ने श्री सिंधिया की मांग पर उनके समक्ष ही मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों को बुलाकर इन दोनों मांगों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए नया हवाई अड्डा टर्मिनल बनाने के लिए 50 करोड़ की राशि मंज़ूर कर दी है व ग्वालियर से मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन विमान सेवा शीघ्र शुरू करने के आदेश भी दे दिए हैं व पूना के लिए भी हवाई यात्रा शुरू कराने का आश्वासन दिया है।

नया टर्मिनल के लिए 50 करोड़ की राशि के स्वीकृति के लिए श्रीमंत सिंधिया का आभार: सत्येन्द्र शर्मा | New India Times

श्री सिंधिया ने ग्वालियर क्षेत्र की जनता की तरफ़ से श्री हरदीप पुरी जी को उपरोक्त दोनों मांगों पर त्वरित कार्यवाही की लिए आभार व्यक्त किया है।
समस्या आपकी संघर्ष हमारा के संयोजक भाजपा नेता सत्येन्द्र शर्मा ने ग्वालियर वासियों को इस सौगात के लिए राज्य सभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article