उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्ड्री, सीनियर सेकेण्ड्री, कामिल एवं फाज़िल परीक्षा वर्ष 2021 की ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 18 फरवरी | New India Times

अबरार अहमद खान, लखनऊ (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्ड्री, सीनियर सेकेण्ड्री, कामिल एवं फाज़िल परीक्षा वर्ष 2021 की ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 18 फरवरी | New India Times

उप्र मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्ड्री, सीनियर सेकेण्ड्री, कामिल एवं फाज़िल परीक्षा वर्ष 2021 के ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31.01.2021 से बढ़ाकर अब 18 फरवरी 2021 कर दिया गया है। आप को बता दें कि आवेदन निर्धारित अवधि में केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे, किसी भी दशा में ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे और यह विस्तार अन्तिम होगा एवं इसके उपरान्त आवेदन हेतु तिथि बढ़ाई नहीं जायगी। साथ ही साथ आप को यह भी बता दें कि परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से राजकोष में जमा करने की अन्तिम तिथि 17 फरवरी 2021 है वहीं आवेदन फार्म आनलाइन मदरसा पोर्टल (https://madarsaboard.upsdc.gov.in) पर भरने की अन्तिम तिथि 18 फरवरी 2021 तक निर्धारित की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article