शराब पीकर मारपीट करने से रूठी बीबी को मनाया शौहर ने | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शराब पीकर मारपीट करने से रूठी बीबी को मनाया शौहर ने | New India Times

पति द्वारा शराब पीकर गाली गलोच व मारपीट करने से परेशान होकर एक साल पूर्व चली गई बीबी द्वारा परामर्श केंद्र की शरण लेने पर पति को कड़े शब्दों में चेतावनी देने व पत्नी को भी समझौता के लिए प्रेरित करने के बाद अंततः पति द्वारा पत्नी से क्षमा मांगते हुए आइंदा दुर्व्यवहार नहीं करने का वादा किया गया।
दोनों को दी गई समझाइश के परिणाम स्वरूप समझौता संपन्न हुआ तथा पत्नी ससुराल जाने के लिए राजी हो गई।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस के सिंह के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा, पुष्प लता राठौर, प्रीति श्रीवास्तव व आहुति शर्मा परामर्श दाताओं की उपस्थिति में संपन्न साप्ताहिक बैठक में 11 प्रकरणों की सुनवाई की गई। उक्त प्रकरण में समझौते के अतिरिक्त शेष प्रकरणों में पक्षकारों को समझाइश देकर सोचविचार के लिए समय प्रदान किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.