पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोरोना काल में बच्चों की पढाई के साथ-साथ उनके पोषण का भी ध्यान रखा जा रहा है। बच्चों को अब गेहूँ व चावल के साथ दाल व तेल भी मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिया जा रहा है। इसी के तहत शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय तिरला में बच्चों को मध्याह्न भोजन के तहत सूखा खाद्यान्न सामग्री जिसमें तुवर दाल व तेल पैकेट सामग्री का वितरण विधायक महोदया श्रीमती नीना विक्रम वर्मा जी द्वारा किया गया। जिसके तहत कन्या माध्यमिक विद्यालय तिरला में अतिथियों ने कन्या पुजन के बाद स्कूल की प्रति छात्रा को 3 कि.ग्रा. तुवर दाल व 783 ग्राम तेल पैकेट का वितरण विधायक महोदया श्रीमती नीना वर्मा जी व भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री अमित पाटीदार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती नीना वर्मा, तिरला भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अमित पाटीदार, मुख्य कार्यपालन अधिकार सुश्री राधा डावर, जिला परियोजना समन्वयक श्री डी.सी. सेते, श्री कमल ठाकुर, संकुल प्राचार्या श्रीमती कल्पना नालकर, खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री जी.आर. अचाले, श्री संजय मुकाती, श्री महेश रावला, श्री विरेन्द्र पाटीदार, श्री शांतिलाल मुकाती, श्री शुभम पाटीदार, श्री प्रदीप पाटीदार, श्री गणेश पटेल, श्री श्याम बाबा, श्री दुर्गालाल कटारे, श्री महेश रघुवंशी, श्री जीवन मकवाना, श्री कैलाश चन्द्र सौलंकी, श्री रामप्रसाद यादव, ममता बैरागी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जनशिक्षक जीवन मकवाना व आभार प्रदर्शन खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री अचाले जी ने किया।
