कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण का आज हुआ शुभारंभ | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण का आज हुआ शुभारंभ | New India Times

कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण में आज जनपद के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों बांसी-बसन्तपुर, बर्डपुर, उसका बाजार, भनवापुर में शाुभारम्भ किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बर्डपुर तथा उसका बाजार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की उपस्थिति में कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा सभी कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा भ्रमण कर टीकाकरण का जायजा लिया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी दीपक मीणा ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कोविड-19 टीकाकरण का अपडेट पोर्टल पर करना सुनिश्चित करें। टीकाकरण केन्द्रों पर मास्क, सेनाटाइजर तथा दो गज की दूरी का पालन करते हुए टीकाकरण अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उसका बाजार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ इद्र विजय विश्वकर्मा तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.