थाना जुन्नारदेव पुलिस ने बिना रॉयल्टी के अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली के साथ चालक को किया गिरफ्तार | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

थाना जुन्नारदेव पुलिस ने बिना रॉयल्टी के अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली के साथ चालक को किया गिरफ्तार | New India Times

थाना जुन्नारदेव पुलिस ने बिना रॉयल्टी के अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रेक्टर-ट्राली के साथ चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे अवैध उत्खनन की रोकथाम की विशेष मुहिम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जुन्नारदेव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जुन्नारदेव मुकेश द्विवेदी के निर्देशन में 11 जनवरी 2021 को जुन्नारदेव पुलिस द्वारा पुराना जला हुआ अस्पताल के सामने विशाला रोड जुन्नारदेव में एक ट्रैक्टर-ट्राली नंबर MP 28 AC 8311 को बिना रॉयल्टी के अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा है। जिस पर थाना जुन्नारदेव में अपराध क्रमांक 12/2021 धारा 379 कायम कर ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया एवं मामले की विवेचना जारी है। इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी होना शेष है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.