पड़ोसी ही निकला SDM की बहन का हत्यारा, मामूली विवाद पर घर में अकेली रह रही सरकारी टीचर के हाथ-पैर बांधकर गला घोंटकर हत्या | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

पड़ोसी ही निकला SDM की बहन का हत्यारा, मामूली विवाद पर घर में अकेली रह रही सरकारी टीचर के हाथ-पैर बांधकर गला घोंटकर हत्या | New India Times

जयपुर शहर के मानसरोवर थड़ी मार्केट स्थित सेक्टर-23 में सोमवार सुबह अध्यापिका विधा देवी शर्मा की पड़ोसी युवक ने हत्या कर दी। हत्यारे ने अध्यापिका का चुन्नी से गला घोंट दिया और फिर हाथ-पैर सीढिय़ों की रेलिंग के बांध दिए इसके बाद मुंह, आंख और नाक पर भी चुन्नी लपेट दी। वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कुत्ता घुमाने के दौरान टोका-टाकी करने से युवक महिला से नाराज था।

पुलिस ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले गिरफ्तार आरोपी और विजधा देवी के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह आरोपी के कुत्ते ने विधा देवी के घर के सामने गंदगी कर दी। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस बीच आरोपी ने विज्ञा की हत्या की साजिश रची। आरोपी छत के रास्ते महिला के घर में घुसा, महिला ने उसे पहचान लिया, इस पर महिला ने उसके साथ संघर्ष किया। आरोपी ने महिला का चुन्नी से गला घोंट दिया। इसके बाद चुन्नियों से ही हाथ-पैर सीढिय़ों की रेलिंग से बांधकर छत के रास्ते फरार हो गया। इस दौरान आरोपी पर्स, बैग और कीमती सामान भी ले गया।
सुबह स्कूल के एक अध्यापक ने अध्यापिका विधा को फोन किया। अध्यापिका ने फोन रिसीव नहीं किया। इस पर अध्यापक ने फोन कर पड़ोसी महिला से जानकारी ली। पड़ोसी महिला का बेटा अध्यापिका के मकान की छत के खुले पड़े गेट से अंदर पहुंचा तब वारदात का पता चला। सूचना पर पुलिस अधिकारी और अध्यापिका के भाई एसडीएम प्रथम युगांतर शर्मा मौके पर पहुंचे।

20 से 25 मकानों की छत है जुड़ी हुई

विज्ञा देवी के मकान के दोनों तरफ और पीछे की तरफ करीब 20 से 25 मकानों की छत आपस में जुड़ी हैं। एक-दूसरे के मकान की छत पर आसानी से आ-जा सकते हैं। हत्यारा भी छत के जरिए ही घर में पहुंचा और सीढिय़ों के जरिए वापस छत पर होते हुए भाग निकला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.