यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मुस्लिम महासभा का स्थापना दिवस जिला कार्यालय धौलपुर पर मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष माजिद शरीफी थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में जिलाध्यक्ष रियासत अली रहे।समारोह की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव शकील खान ने की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल साजिद ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर अतिथियों द्वारा केक काट कर स्थापना दिवस मनाया गया और जरूरतमंद लोगों को फलों का वितरण भी किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष माजिद शरीफी ने स्थापना दिवस की मुबारकबाद देते हुए कहा के हम अपने मुस्लिम समाज को संगठित करने का पूरा प्रयास करें, समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पूरी कोशिश करें। हमारा मुस्लिम समाज संपूर्ण क्षेत्र में आगे बढ़े जिससे समाज का विकास हो। उन्होंने कहा कि हम पूरा प्रयास करेंगे कि एकता का राज चले और हिंदू-मुस्लिम एक साथ भाईचारा व प्यार बना कर रहें। इस अवसर पर मुस्लिम महासभा के प्रदेश महासचिव शकील खान, डॉक्टर अब्दुल रहमान, मुस्लिम महासभा धौलपुर जिलाध्यक्ष रियासद अली, धौलपुर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद साजिद खान, जुनैद खान, नाजिर खान, मोईन खान, आफताब खान, अदनान खान, साहिल खान, निसार खान, शाहरुख खान, मोनू खान आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
