तीर्थ श्रद्धालुओं के लिए नए बस स्टैंड मथुरा पर की गई पेयजल की व्यवस्था | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

तीर्थ श्रद्धालुओं के लिए नए बस स्टैंड मथुरा पर की गई पेयजल की व्यवस्था | New India Times

गर्मी के समय में नए बस स्टैंड मथुरा पर पानी के लिए तीर्थ श्रद्धालुओं को जगह-जगह भटक पड़ता था। इस समस्या को लेकर वार्ड नंबर 66 की पार्षद व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरुकता समिति की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा के द्वारा इस समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए अपने अथक प्रयासों के बाद मथुरा नगर निगम के सहयोग से अतिक्रमण हटवाते हुए लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने हेतु एक बोरवेल का शुभारंभ किया गया। इस बोरवेल से लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा साथ ही लोगों को किसी भी पर्व पर बस स्टैंड पर आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

तीर्थ श्रद्धालुओं के लिए नए बस स्टैंड मथुरा पर की गई पेयजल की व्यवस्था | New India Times

बोरवेल का शुभारंभ करते हुए पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा इस बोरवेल के लिए मैंने ढाई वर्ष का संघर्ष किया क्योंकि रोडवेज विभाग ने कोई सहायता नहीं की और जहां पर जगह मिली वहां पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया हुआ था उसको आज खाली करवाते हुए बोरवेल लगाया जा रहा है। यहां पर आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाएगी। खास तौर पर ब्रज में मनाने वाले पर्व पर जब भीड़ अधिक रहेगी इसका लाभ श्रद्धालुओं को मिलेगा।

इस अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप शर्मा, वार्ड नंबर 52 के पार्षद प्रतिनिधि राजीव राज पाठक, शशांक शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.