किसान देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ है: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

किसान देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ है: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ | New India Times

हमारे देश का किसान देश की संपूर्ण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसान की संतुष्टि और आर्थिक मजबूती पर ही सब कुछ निर्भर है। यदि देश का किसान संतुष्ट नहीं है, अन्नदाता ही भूखा है तो ये सारे सरकारी आंकड़े बेबुनियाद हैं। उक्त उदगार आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व छिंदवाडा विधायक श्री कमलनाथजी ने एक सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार मित्रो द्वारा किसान आंदोलन से संबंधित पूछे गये सवाल के जबाब मे कहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा द्वारा नगरीय निकाय के आरक्षण के संबंध मे कांग्रेस को आदिवासी विरोधी कहे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये श्री कमलनाथजी ने कहा कि यह उनके विचार हो सकते है परंतु फिर भी श्री शर्मा को अपने कद और पद के अनुरूप बोलना चाहिये। आरक्षण प्रक्रिया के जो भी परिणाम निकले उसका सभी को सम्मान करना चाहिये।
अपने एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाडा आये पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथजी का स्थानीय इमलीखेडा हवाईपटटी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ, समस्त विधायको, कार्यकर्ताओं एवं आमनागरिक बंधुओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आगमन उपरांत सेवादल द्वारा सलामी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत के उपरांत श्री नाथ सर्वप्रथम अपने गृहग्राम शिकारपुर पहुंचकर ग्रामवासी श्री गणेश माहोरे की सुपुत्री के विवाह अवसर पर वर वधू को शुभाशीष दी तदोपरांत श्री कमलनाथजी स्थानीय महाजन लाॅन में श्रीमती पोर्ते की बिटिया के विवाह अवसर पर वधु शुभकामना एवं शुभाशीष दी तदोपरांत पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथजी प्रदेश के पूर्व जनसंपर्क मंत्री श्री पी सी शर्मा के बेटे एवं छिंदवाड़ा निवासी गुहा परिवार की बेटी के विवाह समारोह मे सम्मिलित हुये। श्री कमलनाथजी होटल एकार्ड मे ही आयोजित श्रीमती ममता सतीष साहू की बिटिया के विवाह में भी सम्मिलित हुये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.