मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

विजय स्तंभ रामलीला मंच पर लायंस क्लब जुन्नारदेव में नेत्र शिविर रखा गया जिसमें 108 लोगों ने नेत्र का उपचार कराया जिसमें 26 मोतियाबिंद वाले निकले। आंखों की जांच, मोतियाबिंद का इलाज, ऑपरेशन , परासिया हॉस्पिटल में निःशुल्क किया जा रहा है जिसमें रहने खाने आने जाने की सारी सुविधा लायंस क्लब द्वारा की गई है।
लायंस क्लब द्वारा सेवा के कार्य वृक्षारोपण एवं नेत्र शिविर लोगों की सेवा में हमेशा रहती है, यह कार्य कई सालों से लायंस क्लब द्वारा किया जा रहा है। जिसमें लायंस क्लब के डॉक्टर शुभम, आरती मैडम, द्वारा मरीजों को अपनी सेवाएं दी गई। इस शिविर में लायंस क्लब के उपस्थित राकेश जैन, विनोद जुनेजा, नितिन शर्मा, तरुण उपाध्याय, आकाश वर्मा, कैलाश चौरसिया, निरंजन राय, राजेंद्र शर्मा एवं समस्त पदाधिकारी लोगों की सेवा में उपस्थित रहे।
