शोध छात्र विवेक उपाध्याय को ग्रामोदय विश्वविद्यालय से मिली पीएचडी की उपाधि | New India Times

अबरार अहमद खान, चित्रकूट/भोपाल (मप्र), NIT:

शोध छात्र विवेक उपाध्याय को ग्रामोदय विश्वविद्यालय से मिली पीएचडी की उपाधि | New India Times

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के ग्रामीण विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन संकाय में शोध कार्य हेतु पंजीकृत विवेक उपाध्याय को पीएचडी उपाधि प्रदान की गई। शोध छात्र विवेक उपाध्याय ने अपना शोध कार्य, शोध निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश गूजर के निर्देशन में पूर्ण किया है। प्रस्तुति और मौखिकी की के दौरान कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम, डॉ अमरजीत सिंह अधिष्ठाता ग्रामीण विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन संकाय, शोध निर्देशक एवं अन्य शिक्षक व शोध छात्र उपस्थित रहे।
शोधकर्ता विवेक उपाध्याय ने अपना शोध “इंपैक्ट स्टडी ऑफ ब्रांड इमेज ऑन कंज्यूमर बाइंग बिहेवियर (विद स्पेशल रेफरेंस टू एफएमसीजी प्रोडक्ट्स)” विषय पर किया है।

शोधार्थी श्री उपाध्याय ने अपने शोध अध्ययन के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, शोध कार्य का निष्कर्ष प्रबंध के क्षेत्र में मार्केटिंग से संबंधित छात्रों के लिए यह उपयोगी होगा।
कुलपति प्रोफेसर नरेश चंद्र गौतम, अधिष्ठाता डॉ अमरजीत सिंह, शोध निर्देशक डॉ सी.पी गूजर, डॉ प्रदीप सिंह एवं इष्ट मित्रों ने सफलता पर श्री उपाध्याय को बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article