थांदला सब्जी मंडी में व्यापारी से रुपयों से भरा बैग लेकर लुटेरे फरार | New India Times

रहीम शेरानी/अब्दुल कुदुस शेख, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला सब्जी मंडी में व्यापारी से रुपयों से भरा बैग लेकर लुटेरे फरार | New India Times
फ़ाइल फोटो

झाबुआ जिले के थांदला नगर की नवीन कृषि उपज मंडी में लग रही सब्जी मंडी से मंडी व्यापारी के साथ लाखों की लूट का मामला सामने आया है। लूट की इस वारदात में बदमाश थांदला नवीन कृषी उपज में लगने वाली सब्जी मंडी में व्यापारी के 1 लाख 70 हजार रुपए से भरा रुपयों का बैग उड़ा ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दितीया अमलियार निवासी भीमकुंड सब्जी खरीदी एवं बिक्री का कार्य करते हैं। सुबह तकरीबन 8 बजे उनकी दुकान शिव शक्ति मंडी पर 4 संदिग्ध युवक आए उस दौरान दीतिया व्यापार करने में लगा था कि तभी दो लोगों ने शातिराना तरीके से उनके बैग पर हाथ साफ कर दिया। जैसे ही वारदात का पता व्यापारी को चला तो उन्होंने शोर मचाया और चोरों के पीछे भागे। वारदात कर चोर सुतरेटी की ओर भाग निकले। मंडी के कई व्यापारी भी उनके पीछे उनको पकड़ने के लिए निकले वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई।
गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र की सब्जी खरीदी-बिक्री की सबसे बड़ी मंडी थांदला के नवीन कृषि उपज प्रांगण में लगती है। सुबह 5 बजे से सुबह 10 बजे तक यहां व्यापार चलता है। जहां कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जहां अपनी सब्जियां बेचने के लिए आते हैं। वहीं कई बाहरी व्यापारी उन्हें खरीदने के लिए यहां एकत्रित होते हैं।
सब्जी मंडी व्यापारियों ने मांग की है कि उक्त वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को शीघ्र पकड़ा जाए।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.