पुलिस छापामारी में एक मकान से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद | New India Times

श्रीकांत पुरोहित, देवास (मप्र ), NIT; ​पुलिस छापामारी में एक मकान से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद | New India Timesदेवास जिला के कन्नौद क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब व संग्रहण की सूचना मिलने पर एस डीओपी शेर सिंह भूरिया के निर्देशन व थाना प्रभारी आरके चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस ने आष्टा रोड स्थित एक मकान पर छापा मार कर बड़ी मात्रा में अवैध रूप से मकान की दूसरी मंजिल की गैलरी में 18 पेटी जिसमें 162 लीटर अवैध शराब पुलिस ने जब्त की है। जिसकी कीमत 49 हजार 500 रूपए बताई गई है।​

पुलिस छापामारी में एक मकान से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद | New India Timesपुलिस ने मकान मालिक के पुत्र सुशील पिता शरद अग्रवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की है, पूछताछ में सुशील ने बताया कि यह अवैध शराब की पेटी भिलाई निवासी मुकेश उर्फ डॉक्टर पिता देवराज जाट भिलाई ने लाकर रखी है। पुलिस ने धारा 34(2) में अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी मुकेश डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी है। अवैध शराब पकड़ने के लिए की गई छापेमारी में उप निरीक्षक आर आर कटारा, सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र पटेल ,आरक्षक अशोक जयसवाल ,देवेंद्र यादव ,महिला प्रधान आरक्षक ममता तिवारी का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.