अतिश दीपंकर ,पटना ( बिहार), NIT;
बिहार के नालंदा में एक बस में अचानक आग लग गई जिससे बस में यात्रा कर रहे कुछ यात्री जिंदा जल गए। अब तक 8 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है।
नालंदा एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि , आग 2 से 3 मिनट के अंदर बस में फैल गई जिससे पीछे बैठे यात्रीयों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। आगे के लोग तो निकलएगए और कुछ लोग बस से कूद कर बाहर आ गए लेकिन पीछे के लोग निकल नहीं पाए । जिससे कुछ लोगों की मौत हो गई ! लोगों का कहना है कि, मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है । वहीं एसएसपी ने बस में जलने से 8 लोगों के मरने की पुष्टि की है।
इस संबंध में पूछे जाने पर नालंदा SSP कुमार आशीष ने बताया कि आठों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह पूछे जाने पर कि ,आग कैसे लगी तो ,नालंदा SSP कुमार आशीष ने बताया कि, इसकी तहकीकात की जा रही है। उन्होंने कहा कि, कुछ लोगों का कहना है कि, बस में सिलेंडर जा रहा था। कुछ लोगों का कहना है कि बस में कार्बोहाइड्रेट था। वहीं कुछ लोगों का और ही कुछ कहना है। उन्होंने कहा कि ,आग कैसी लगी इसकी जांच की जा रही है। यह पूछे जाने पर किस शवों की पहचान हो पाई है कि नहीं ? तो नालंदा एसएसपी कुमार आशीष ने कहा कि शवों की पहचान नहीं हो पाई है । मैं यात्री लोगों से कह रहा हूं कि , शवों की पहचान करें। उन्होंने कहा कि, मरने वालों में 8 बड़े और एक बच्चा शामिल हैं।
