तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT;
शहर कोतवाली गैरतगंज में पदस्थ थाना प्रभारी संजय दुबे ने गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, उन्हें बेहद नाजुक हालत में रायसेन ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मूल रूप से होशंगाबाद निवासी श्री संजय दुबे गैरतगंज में करीब एक साल पदस्थ श्री दुबे पंचवटी के सामने किराये के मकान में रहते थे।
घर में उनकी पत्नी थी। गुरूवार सुबह उनके निवास पर गोली चलने की आवाज़ सुनाई देने पर पत्नी उनके कमरे में पुहंची तो देखा कि श्री दुबे खून में लथ पथ पड़े हुए थे, मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालात बेहद नाजुक होने पर उन्हें रायसेन ले जाया गया लेकिन श्री दुबे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि श्री दुबे पिछले दो दिन से भरी तनाव में थे, इसका कारण फिल्हाल पता नहीं चल सका है।
