मध्य विधानसभा में छठवीं संजीवनी क्लीनिक का पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचैरी द्वारा किया गया शुभारंभ | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य विधानसभा में छठवीं संजीवनी क्लीनिक का पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचैरी द्वारा किया गया शुभारंभ | New India Times

भोपाल मध्य विधानसभा से विधायक आरिफ मसूद के निरंतर प्रयासों से विधायक निधि से निर्मित छठवीं संजीवनी क्लीनिक वार्ड क्रमांक 35, रशीदिया स्कूल बरखेड़ी का शुभारंभ पूर्व केन्द्रीय मंत्री माननीय सुरेश पचैरी के करकमलों द्वारा किया गया।

मध्य विधानसभा में छठवीं संजीवनी क्लीनिक का पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचैरी द्वारा किया गया शुभारंभ | New India Times

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री माननीय सुरेश पचैरी ने विधायक आरिफ मसूद द्वारा मध्य विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में संजीवनी स्वास्थ्य केन्द्र बनाए जाने की सराहना करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को रोटी, कपड़ा, मकान के साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी मिल जाए इससे बढ़कर कोई अच्छा कदम नहीं होता। विधायक आरिफ मसूद जी मध्य विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्याें के साथ जनता के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं, विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में यह छठवी संजीवनी क्लीनिक प्रारंभ की गई हैं जिससे शीघ्र ही क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिलेगा।
वहीं आरिफ मसूद ने कहा कि संजीवनी क्लीनिक के खुलने से क्षेत्र की गरीब जनता को इलाज कराने में काफी सुविधा होगी। संजीवनी क्लीनिक में 68 प्रकार की बीमारियों की जांच एवं 120 प्रकार की दवाईयां भी मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। क्लीनिक मोहल्ले में होने से मरीजों को उपचार कराने में आसानी होगी।

By nit