आबकारी विभाग ने लाखों रुपये की शराब जप्त कर दर्ज किये 33 प्रकरण | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

आबकारी विभाग ने लाखों रुपये की शराब जप्त कर दर्ज किये 33 प्रकरण | New India Times

आबकारी विभाग द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त यशवंत धनोरा के मार्गदर्शन में आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में 11 अक्टूबर एवं 12 अक्टूबर को जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के अन्तर्गत वृत धार, सागौर, बदनावर अ एवं ब, सरदारपुर, गंधवानी, मनावर, कुक्षी, धरमपुरी आदि स्थानों पर कार्यवाही कर 306 पाव देशी मदिरा, 178 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 16 बियर, 56 पाव विदेशी मदिरा जप्त कर एवं 860 किलोग्राम महुआ लहान मौके से सैम्पल लेकर नष्ट कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(च) के अन्तर्गत 33 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त की गई मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 1,00,000 रूपये है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article