अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल क्राइम ब्रांच द्वारा जुआरियों और सटोरियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। हाल ही में क्राइम ब्रांच ने मिसरोद थाना क्षेत्र में 21 जुआरियों को एक लाख दो हजार सात सौ रूपये (1,02,700/-) व रातीबढ थाना क्षेत्र में जुआ व सट्टे पर बड़ी कार्यवाही की है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र के भीम नगर में जुआरी इकट्ठे होते हैं तथा जुए का फड जमता है। प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा अधिकारियों के प्राप्त निर्देशों पर क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई। मुखबिर द्वारा बताये स्थान प्रेम वाली गली भीम नगर झुग्गी पर छिपकर आड से देखा तो 08-10 व्यक्ति संतोष की झुग्गी के आड में रोड की लाईट के उजाले में बैठकर ताश पत्तों पर रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआं खेलते दिखे जिन्हें हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर 09 व्यकितयों को पकड़ा गया जबकि एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
उक्त आरोपी सार्वजनिक स्थान पर अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अवैध रूप से जुआं खेल रहे थे, जिनका कृत्य 13(ए) पब्लिक गेम्लिंग एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते व (33,350/-) तैतीस हजार तीन सौ पचास रूपये को विधिवत जप्त कर अपराध क्रमांक 163/20 का पंजीबद्ध कर आरोपियों को मौके से गिरफतार किया गया।
अपराध क्रमांक 163/20 धारा 13 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट में गिरफतार आरोपियों की जानकारी-
- तुलसी राम कुशवाह पिता बिहहारी लाल कुशवाह उम्र 37 साल निवासी – म.न. 193 पुष्पा नगर 80 फीट रोड भोपाल।
- फैसल कुरैशी पिता बन्ने कुरैशी निवासी – राजीव नगर नाला आरबीआई के पीछे अरेरा हिल्स भोपाल।
- महेन्द्र कुल्हणकर पिता किशोरीलाल आयु उम्र 35 साल निवासी झुग्गी नं 166/2 बल्लव नगर अरेरा हिल्स।
- महेन्द्र गहलोत पिता रामप्रसाद निवासी – झुग्गी नंबर 1521 भीम नगर गोकुल किराना स्टोर के पास भोपाल।
- मनोज अहिरवार पिता छोटेलाल निवासी – वार्ड नंबर 25 लोहन्गी पुरा विदिशा।
- शईद कुरैशी पिता रईश कुरैशी निवासी – म.न. 40 पीपल वाली गली बागफरतअफजा भोपाल।
- अब्दुल सोहेल पिता अब्दुल गफूर निवासी – म.न. 163 बी बाग फरतअफजा भोपाल।
- हासिम खान पिता मो. रसीद निवासी- 168 बी बागफरतअफजा ऐेशबाग भोपाल।
- अमित यादव पिता ओमप्रकाश यादव निवासी ब्लॉक नंबर सी आर/54 राहुल नगर कमला नगर भोपाल।
