लायंस क्लब थांदला ने सेवा सप्ताह का समापन सेवा के क्षेत्र में अग्रणी समाज के वरिष्ठ जनों का किया सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

लायंस क्लब थांदला ने सेवा सप्ताह का समापन सेवा के क्षेत्र में अग्रणी समाज के वरिष्ठ जनों का किया सम्मान | New India Times

थांदला नगर के वरिष्ठ एवं समाजसेवी व देहदान को संकल्पित समरथमल तलेरा का एवं वरिष्ठ समाजसेवी समरथ मल चौरड़िया के निवास पर पहुंच, परिवार जनों के समक्ष शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भैट कर सम्मान किया।

लायंस क्लब अध्यक्ष बी एल गुप्ता ने बताया कि समरथ मल तलेरा द्वारा नगर एवं अंचल के लोगो स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने में हमेशा सहयोगी रहे साथ ही लायंस क्लब के सदस्य एवं पदाधिकारि रह कर भी इन्होंने सेवा कार्यों किए , व देहदान का इनका संकल्प मानव सेवा कि अनूठी मिसाल है , सेवा निवृत्त शिक्षक एवं ज्योतिषी में निपुर्ण समरथ मल जी चौरड़िया का भी सम्मान किया गया। अवसर पर लायंस क्लब सचिव लायन कैलाश कारा, लायन महेंद्र सोनी, लायन वीआर अरोरा, लायन प्रकाशचंद्र घोड़ावत, लायन ऋषि भट्ट उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.