इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर राजनैतिक विज्ञापन देने से पूर्व प्रमाणीकरण जरूरी, मेन स्क्रिप्ट, सीडी/कैसेट सहित तीन दिन पूर्व करना होगा आवेदन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल (मप्र), NIT:

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर राजनैतिक विज्ञापन देने से पूर्व प्रमाणीकरण जरूरी, मेन स्क्रिप्ट, सीडी/कैसेट सहित तीन दिन पूर्व करना होगा आवेदन | New India Times

भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा उप चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया टी.वी. चैनल्स, केबल नेटवर्क एवं रेडियो चैनल पर राजनैतिक विज्ञापन देने के पूर्व उनका अनिवार्य रूप से प्रमाणीकरण कराया जाना जरूरी किया है।
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों अथवा राजनैतिक दल को टीवी चैनल, केबल नेटवर्क, रेडियो एवं एफएम चैनल पर राजनैतिक विज्ञापन प्रसारित कराने के पूर्व निर्धारित प्रारूप में कम से कम तीन दिवस पूर्व अनुमति के लिए आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र के साथ प्रचार-प्रसार सामग्री की मेन स्क्रिप्ट और सीडी/कैसेट भी प्रस्तुत करनी होगी।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में राजनैतिक विज्ञापनों के प्रमाणीकरण से पूर्व इसकी संवीक्षा तथा प्रसारण के लिए प्रमाण-पत्र दिए जाने के मकसद से जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी प्राप्त आवेदन पत्रों एवं संलग्न सीडी/कैसेट एवं मेन स्क्रिप्ट का भलीभाँति परीक्षण कर यह सुनिश्चित करेगी कि प्रसारण के लिए प्रस्तुत सामग्री में किसी भी व्यक्ति, धर्म, संप्रदाय, जाति या वर्ग विशेष के विरूद्ध भड़काऊ भाषा का उपयोग तो नहीं किया गया है साथ ही यह भी देखा जायेगा कि विज्ञापन के प्रसारण से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। समिति की अनुशंसा उपरांत विज्ञापनों का प्रमाणीकरण प्रपत्र-बी में जारी किया जायेगा। आयोग के इन निर्देशों का उल्लंघन होने पर संबंधित राजनैतिक दल अथवा उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.