अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया के निर्देश पर भोपाल जिले में बंदूक दुकानों की जांच लगातार जारी है। एसडीएम सिटी श्री जमील खान, तहसीलदार श्री देवेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में इंदौर बंदुकघर बंदूक की दुकान की जांच के दौरान पाया गया कि दुकान का लाइसेंस जिसके नाम है वो व्यक्ति दुकान का संचालन नहीं कर रहा है उसके बदले कोई और दुकान पर बैठा हुआ है और दुकान का संचालन कर रहा है जो बंदूक लाइसेंस के नियमों के विरूद्ध है। लाइसेंस जिसके नाम है वहीं व्यक्ति दुकान पर बैठकर संचालन कर सकता है। नियम विरुद्ध दुकान का संचालन करने पर उक्त दुकान को सील कर दिया गया है और लाइसेंस स्थगित करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
