शासन की योजना का लाभ दिलाने के लिए ग्राम पंचायत कोलिया में बनाया जा रहा है आयुष्मान कार्ड | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शासन की योजना का लाभ दिलाने के लिए ग्राम पंचायत कोलिया में बनाया जा रहा है आयुष्मान कार्ड | New India Times

जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोलिया शासन योजना के अनुसार गरीब और बीमार लोगों के लिए सरकार की ओर से आयुष्मान योजना चलाई जा रही है इसमें 500000 रुपए का इलाज निःशुल्क सरकार की ओर से करवाया जाएगा। इस योजना में आने वाले ग्राम वासियों की आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ है। आज कोलिया पंचायत में ग्रामीण अपने कार्ड बनवाने पहुंचे। ग्राम पंचायत कोलिया के सरपंच संतोष कुमरे, सचिव संतराम, सहायक सचिव मिथिलेश की देखरेख में आयुष्मान के कार्ड ग्रामीणों के बनाए जा रहे हैं, यह कार्य प्रारंभ है। कोलिया पंचायत क्षेत्र के लोग शासन की इस योजना का लाभ लेने के लिए पंचायत पहुंचकर अपने कार्ड बनवा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.