मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं खराब होने के चलते कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद के नेतुर्त्व में मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर किया जायेगा विरोध प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं खराब होने के चलते कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद के नेतुर्त्व में मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर किया जायेगा विरोध प्रदर्शन | New India Times

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं खराब होने के चलते कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में 28 सितम्बर को दोपहर 01ः00 बजे शकीला बानो चौराहा रेतघाट पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हो कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की तैयारी को लेकर आज शाहजहाँबाद कार्यालय पर एक बैठक हुई।

इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने NIT सवांददाता को बताया कि शिवराज सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं खराब होने से प्रदेश में 1 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण अस्पतालों में रखे मृतकों के शवों को चूहे कुतर रहे हैं, स्ट्रेचर पर रखे शव कंकाल बन गए हैं। आगे आरिफ मसूद ने बताया कि प्रदेश में लगातार कोरोना से पीड़ित मरीज़ों के साथ लापरवाही की जा रही है। अस्पतालों में भर्ती मरीज़ों की अन्य बीमारियों पर डाॅक्टर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जिस कारण मृत्यु दर में बढ़ोतरी हो रही है। डाॅक्टरों को कोरोना पीड़ितों की अन्य गंभीर बीमारियों का भी इलाज करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी, मरीज को बेड खाली ना मिलना, अस्पतालों में आईसीयू इंचार्ज या सीनियर डाॅक्टर एवं सीनियर नर्सिंग स्टाॅफ मरीज़ों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्डबाॅय एवं जूनियर डाॅक्टरों के भरोसे उपचार किया जा रहा है। इन सब मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.