ज़ोरदार से बारिश से जुन्नारदेव नगर हुआ जलमग्न, जलभराव से लोगों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना | New India Times

मोहम्मद मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ज़ोरदार से बारिश से जुन्नारदेव नगर हुआ जलमग्न, जलभराव से लोगों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना | New India Times

जुन्नारदेव नगर सहित क्षेत्र में दोपहर 2:00 बजे के बाद से लगातार रुक-रुक कर जोरदार बारिश हो रही है जिसके कारण नदी नाले में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। जोरदार बारिश से लोगों का आना जाना रुक गया है। बरसात का यह तांडव क्षेत्र के कई स्थानों में अधिक देखा जा रहा है। वहीं कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो रही है। अत्यधिक बरसात के चलते लोगों के कामकाज प्रभावित हो गए हैं वहीं जुन्नारदेव नगर के कई भागों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है जिससे आवागमन भी बाधित होते जा रहा है। जोरदार बारिश के बाद पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़ लबालब भर जाता है जिससे आवागमन बाधित हो जाता है।
नगर में यह समस्या और पानी की निकासी ना होने पर हर कहीं मोहल्ले रोडो पर एवं मुख्य चौराहों पर आम हो चुकी है। एवं बरसात में रोडो पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से भी पानी रोड पर थम जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article