वैन में धमाके के साथ लगी आग, धमाके की आवाज से दहला पूरा इलाका, कोई जानी नुकसान नहीं हुई | New India Times

Edited by Savita Upadhaya;

शाहजहांपुर (यूपी ), NIT; ​वैन में धमाके के साथ लगी आग, धमाके की आवाज से दहला पूरा इलाका, कोई जानी नुकसान नहीं हुई | New India Timesशाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी के निकट ईदगाह रोड पर गैस किट लगी बैन में गैस सिलेंडर फट जाने से तेज धमाके के साथ आग लग गई जिससे मारुति वैन के परखच्चे उड़ गए।धमाके की आवाज सुन कर आसपास के घरों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और सड़क दोनों तरफ से जाम होईगई। अच्छा यह रहा कि इसमें किसी के हताहत या घायल होने की कोई खबर नहीं है। ​वैन में धमाके के साथ लगी आग, धमाके की आवाज से दहला पूरा इलाका, कोई जानी नुकसान नहीं हुई | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर के लाल इमली चौराहे से ईदगाह रोड पर आवास विकास कॉलोनी के निकट एक मारुती वैन खड़ी थी। बताया जाता है कि इसमें लगी गैस किट में प्राइवेट तौर पर गैस डाली जा रही थी। इसी वक्त इस में आग लग गई। आग के बाद तेज धमाके के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया।  बताया जाता है कि यह गाड़ी बचपन किड्स प्ले स्कूल की थी।

By nit