JEE मेन और NEET 2020 के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने जाने के लिए मिलेगी नि:शुल्क परिवहन सुविधा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

JEE मेन और NEET 2020 के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने जाने के लिए मिलेगी नि:शुल्क परिवहन सुविधा | New India Times

जेईईमेन और नीट 2020 के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने जाने के लिए नि:शुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। इसके लिए परीक्षार्थी को 181 या मध्यप्रदेश ई पास पोर्टल https/mapit.gov.in/covid-19 पर संपर्क कर रजिस्टर करना होगा। इस प्रक्रिया में विद्यार्थियों को नाम, पता, मोबाइल नंबर, परीक्षा की दिनांक और स्थान (कहां से कहां) उल्लेख करना होगा। संबंधित जिला प्रशासन परीक्षार्थी को यह सुविधा उपलब्ध करवाएगा। परीक्षार्थी यदि चाहे तो उसके एक सहयोगी को भी परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए दो तरफ की नि:शुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विद्यार्थियों को यह सुविधा प्राप्त करने के लिए विकासखंड और जिला मुख्यालय में उपस्थित होना होगा। यहां से परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article