प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होना बना मौत का कारण, धवरपुर रेप व हत्या कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होना बना मौत का कारण, धवरपुर रेप व हत्या कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

धवरपुर थाना क्षेत्र के नीमगाँव में 18 वर्षीया किशोरी के रेप व हत्या का अनावरण होने का दावा आज शाम आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने किया है। अभियुक्त दिलशाद दर्जी पुत्र साजिद निवासी बेहजम थाना नीमगांव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी सतेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका उक्त अभियुक्त से प्रेम करती थी। किशोरी की शादी अन्यत्र तय हो गयी, दिलशाद ने मृतका से बात करने की पेशकश की, दोनों राजी हो गए। मृतका ने कहा कि वह पिता के निर्णय को टाल नहीं सकती। इस बात पर क्रोध में आकर दिलशाद ने गला रेत कर हत्या कर दी। अभियुक्त दर्जी है इस कारण उसके पास उस समय भी कैंची थी। मृतका उसकी दुकान पर कपड़े सिलवाती थी, वहीं दोस्ती हो गयी थी। मर्डर के समय अभियुक्त सफेद शर्ट पहने था। उसे जलाने की कोशिश भी की। खून की छींटे पड़ी अधजली शर्ट भी बरामद हो गयी है। हत्या के पहले 24 घंटे में मृतका की दिलशाद से 13 बार बात हुई। इसी आधार पर उसे दबोचा गया। अभियुक्त ने सारी स्टोरी स्वीकार कर ली।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.