वनों और वन्य प्राणियों की रक्षा करने वालों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है: वन मंत्री डाॅ. शेजवार | New India Times

तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT; ​वनों और वन्य प्राणियों की रक्षा करने वालों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है: वन मंत्री डाॅ. शेजवार | New India Timesजिला चिकित्सालय में आयोजित एम्बुलेंस के लोकार्पण कार्यक्रम में वन मंत्री डाॅ गौरी शंकर शेजवार ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए सरकार एवं अन्य समाजिक संस्थाएं अपने-अपने स्तर पर काम कर ही हैं। समाज से कुपोषण को पूर तरह समाप्त करने तथा भविष्य में कोई भी बच्चा कपाषित न हो इसके लिए सरकारी विभागों एवं इन संस्थाओं के साथ पूरे समाज की भागदीदारी आवश्यक है। ​
वनों और वन्य प्राणियों की रक्षा करने वालों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है: वन मंत्री डाॅ. शेजवार | New India Times वन मंत्री डाॅ. शेजवार ने कहा कि दीनदयाल वनान्चल सेवा समिति सुदूर अंचलों के निवासियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार तथा कुपोषण को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विभाग के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो वनों और वन्य प्राणियों की रक्षा करते हैं, उनकी सुरक्षा का बीड़ा वन विभाग ने उठाया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। 

वन मंत्री डाॅ.शेजवार ने बताया कि तीन साल पहले हरदा जिले के सुदूर अंचलों में स्वाथ्य सुविधाओं के अभाव में मलेरिया से कुछ बच्चों की मृृत्यु हो गई थी। तब वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग के सहायोग से मलेरिया का परीक्षण एवं उपचार का प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षित वन कर्मियों की त्वरित उलब्धता के कारण तब से आज तक वहां मलेरिया से किसी की मृृत्यु नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों के साथ ही रायसेन जिले में भी दीनदयाल वनान्चल सेवा समिति स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के साथ मिलकर दूरस्थ अंचलों में निवासियों को बीमर होने पर त्वरित उपचार एवं कुपोषण को समाप्त करने के लिए काम कर रही है।

 डाॅ. शेजवार ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसाव के लिए शिव गोमती जनकल्याण समिति स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सांची विकासखण्ड के 40 गांवों में काम कर ही है। इन गावों में मातृृ-शिशु दर शून्य है। उन्होंने यह भी बताया कि शिवगोमती जनकल्याण समिति महिला बाल विकास एवं सस्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कुपोषण एवं किशोरी बालिकाओं में एनिमिया की कमी को दूर करने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सांची एवं गैरजतगंज जनपद के स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन आयोजित कर कुपोषण समाप्त करने में उनकी भूमिका के बारे में बताया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर भावना वालिम्बे, डीएफओ रमेश गनावा, श्रीमती किरण शेजवार, सीएचएमओ डाॅ शशि ठाकुर डाॅ, एसी अग्रवाल, डाॅ बीबी गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरकि उपस्थित थे।

  • अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है एम्बुलेंस

 डाॅ. गौरीशंकर शेजवार  ने विधायक निधि से 18 लाख रूपए की लागत की अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एम्बुलेंस का जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण किया। यह एम्बुलेंस डाॅ. शेजवार द्वारा विधायक निधि से दी गई है। विधायक निधि से ही 12 लाख रूपए की एक एम्बुलें गैरतगंज सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र को भी दी गई है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.