लोक अभियोजन म.प्र. के ग्रीन एण्ड क्लीन अभियान के तहत लोक अभियोजन कार्यालय बुरहानपुर के द्वारा किया गया वृक्षारोपण | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लोक अभियोजन म.प्र. के ग्रीन एण्ड क्लीन अभियान के तहत लोक अभियोजन कार्यालय बुरहानपुर के द्वारा किया गया वृक्षारोपण | New India Times

बुरहानपुर के जिला अभियोजन अधिकारी श्री कैलाशनाथ गौतम ने बताया कि संचालनालय, लोक अभियोजन मध्य प्रदेश के संचालक श्री पुरूषोत्तम शर्मा द्वारा चलाए जा रहे ग्रीन एण्ड क्लीन अभियान के अंतर्गत जिला अभियोजन कार्यालय बुरहानपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण की रक्षा हेतु वन परिक्षेत्र रेणुका परिसर में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए वृक्षारोपण किया गया।

लोक अभियोजन म.प्र. के ग्रीन एण्ड क्लीन अभियान के तहत लोक अभियोजन कार्यालय बुरहानपुर के द्वारा किया गया वृक्षारोपण | New India Times

जिला वन एवं वन्य जीव समन्वयक श्री रतनसिंह भंवर ने बताया कि वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा हेतु संचालक के निर्देशानुसार प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा फलदार एवं छायादार एवं अधिक मात्रा में आक्सीजन प्रदान करने वाले वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर जिला अभियोजन अधिकारी श्री कैलाशनाथ गौतम, अति. जिला अभियोजन अधिकारी श्री रामलाल रन्धावे, जिला समन्वयक (वन एवं वन्य प्राणी अधिनियम) श्री रतनसिंह भंवर, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री सुनील कुरील, श्री भुरालाल बास्कले, श्री अनिलसिंह बघेल एवं कर्मचारीगण श्री कपिल कोचले, श्री अंकित चौहान, श्री हिमांशु जैन, सुश्री शेनु मोरे उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.