पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT;
छपारा नगर में हो रही दूषित पेयजल की सप्लाई जारी है जिस का खामियाजा नगर वासियों को भुगतना पड़ रहा है। दूषित पेयजल के कारण शहर में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढती जा रही है लेकिन स्थानीय प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर में जो पानी सप्लाई किया जा रहा है वह दूषित है, जिसके तरफ प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया था उसके बाद भी स्थानीय प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। भीष्ण गर्मी में मजबूरन छपारा के गरीब तपके के लोग अपनी प्यास बुझाने को दूषित जल का प्रयोग कर रहे हैं और जानलेवा बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र छपारा में उल्टी दस्त के मरजों की संख्या आये दिन बढती नजर आ रही है। स्थानीय प्रशासन को समाचार पत्रों के माध्यम से इस ओर ध्यान दिलाया गया परन्तु आज तक कोई सकारात्मक पहल नहीं किईगई और न ही जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम उठाये गये। यही नहीं छपारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौन धारण किये हुये हैं। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो शहर में महामारी फैल सकती है।
