निजी पैसेंजर बस दुर्घटना ग्रस्त, 18 से अधिक यात्री घायल | New India Times

अब्दूल वहीद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT; ​निजी पैसेंजर बस दुर्घटना ग्रस्त, 18 से अधिक यात्री घायल | New India Timesमहाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा से कुछ मीटर दूरी पर मप्र की सीमा में हुए सड़क हादसे में मंगलवार भोर के समय 18 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 पर बिजासन घाट पर बस की स्टेयरिंग फेल होने से ये हादसा हुआ।  अधिकतर घायल महाराष्ट्र के औरंगाबाद, मालेगांव एवं धुलिया के रहने वाले है जो अजमेर दरगाह की जियारत करने जा रहे थे। निजी यात्री बस नासिक से अजमेर जा रही थी। घायलों में बच्चे महिलाएं तथा बुजुर्ग शामिल हैं।  घटना के समय 40 यात्री सवार थे।​
निजी पैसेंजर बस दुर्घटना ग्रस्त, 18 से अधिक यात्री घायल | New India Timesजिसमें अंसारी आबिद साबिर निवासी गफ्फार नगर मालेगाव , फहमीदा बानो शेख आवेश निवासी बुड्ढी लेन सिटी चौक औरगबाद , रहीम शेख क़ासिम बुड्ढी लेन सिटी चौक औरगबाद, रईसा बेगम शेख़ रहीम शहादत नगर औरंगाबाद , यास्मीन बानो ताज मोहम्मद शहादत नगर औरंगाबाद , मुंजा ताज मोहम्मद शहादत नगर औरंगाबाद , लुक़मान शैख ईस्माइल सिटी चौक औरंगाबाद , शाबान बेगम शेख ईस्माइल सिटी चौक औरंगाबाद , सदफ़ नाज पिता शेख ईस्माइल ,सिटी चौक , अंसारी तौसिफ सगीर गफ्फार नगर मालेगांव , मुमताज बेगम सगीर अंसारी सलीम नगर मालेगांव , रघुवीर नारायण मीणा शाह पूरा राजस्थान , सुनील सुभाष इराजे रामबोरिस धुलिया , शंकर पिता कमल प्रतापगढ़ ज़िला पाली राजस्थान , बंजारा शेरू पिता फकीरा , सोनिया पिता पीरा बंजारा चपरई ईटा उत्तर प्रदेश , पठान अमीर पिता असलम निवासी अल हीरा स्कूल धुलिया जिसमें से 18 से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। ​निजी पैसेंजर बस दुर्घटना ग्रस्त, 18 से अधिक यात्री घायल | New India Timesयूं कहें कि एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि घाट में दूसरी ओर बड़ी खाई थी। बताया जा रहा है बस का स्टेयरिंग फेल होने से यह घटना हुई है। मौके से ड्राइवर  फरार हो गया है। सेंधवा पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती काराय है। पुलिस ने निज़ि बस क्रमाक आर जे 06 पी बी 0999 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By nit