हाई वोल्टेज टूटे हुए तार की चपेट में आने से महिला की मौत, विधुत विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​हाई वोल्टेज टूटे हुए तार की चपेट में आने से महिला की मौत, विधुत विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश | New India Timesविधुत विभाग की लापरवाही के चलते हाई वोल्टेज टूटे हुए तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार खेत मे टूटी पड़ी 11 हजार वोल्टेज की विधुत लाइन की तार के चपेट में आकर 75 वर्षीय रामलली पत्नी हरीराम लोधी निवासी प्रेमपुर सतधरा थाना भोंगाव की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। इससे पूर्व भी एक साल पहले इन्ही जर्जर विधुत तारों की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो चुकी है। घटना के बाद ग्रामीणों में विधुत विभाग के विरुद्ध रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विधुत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से लोहे के जर्जर तारों को बदलवाए जाने के लिए लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की गई मगर किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। शायद विधुत विभाग किसी बड़ी घटना के होने का इंतजार कर रहा है। घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए  जिला मुख्यालय भेज दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article