संदीप शुक्ला/बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गौरवशाली सामाजिक संस्था की बरखा श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर श्रमदान करते आ रही है। संस्था की अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा द्वारा बेटियों की आवाज के अध्यक्ष कीर्ति मिश्रा के साथ इटालियन गार्डन के पास श्रमिक परिवारों को मास्क वितरित कर जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरित कर श्रमदान किए।

पंजाबी परिषद द्वारा चलाए जा रहे बाईपास रोड पर प्रवासी मजदूरों एवं राहगीरों के लिए जलपान व्यवस्था में सहभागिता निभाई।संध्या कालीन कोई भूखा ना सोए संकल्प अनुसार हेमसिंह की परेड, जीवाजी गंज चौक, कंपू क्षेत्र इत्यादि में सूखा राशन सामग्री वितरित कर श्रमदान किए। शिल्पा डोगरा वासुदेव मिश्रा बरखा श्रीवास्तव आकाश श्रीवास्तव ने इंदरगंज चौराहे पर अचानक लगी भीषण आग से हुई दर्दनाक मौतों पर दुख प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
