मनरेगा के अंतर्गत 64 हजार 431 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मनरेगा के अंतर्गत 64 हजार 431 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध | New India Times

मनरेगा के अंतर्गत जिले में गुरूवार को 3 हजार 182 हितग्राही मुलक कार्य तथा 1 हजार 110 सार्वजनिक कार्य को किय गये हैं। जिसमें हितग्राही मुलक कार्यों में 18 हजार 805 तथा सार्वजनिक कार्यों में 45 हजार 626 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 64 हजार 431 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने अवगत कराया की झाबुआ जनपद पंचायत क्षेत्र में 68 ग्राम पंचायतों में 881 हितग्राही मुलक कार्यों में 2 हजार 787 तथा 253 सार्वजनिक कार्यों में 5 हजार 678 श्रमिकों, मेघनगर जनपद पंचायत क्षेत्र की 61 ग्राम पंचायत में 351 हितग्राही मुलक कार्यों में 2 हजार 402 श्रमिक तथा 128 सार्वजनिक कार्यों में 8 हजार 581 श्रमिक, पेटलावद जनपद पंचायत क्षेत्र की 77 ग्राम पंचायतों में 322 हितग्राही मुलक कार्यों में 8 हजार 50 श्रमिक तथा 255 सार्वजनिक कार्यों में 8 हजार 147 श्रमिक, रामा जनपद पंचायत क्षेत्र की 54 ग्राम पंचायतों में 464 हितग्राही मुलका कार्यों में 2 हजार 23 श्रमिक तथा 230 सार्वजनिक कार्यों में 8 हजार 644 श्रमिक रानापुर जनपद पंचायत की 45 ग्राम पंचायतों में 571 हितग्राही मुलक कार्यों में 2 हजार 296 श्रमिक तथा 104 सार्वजनिक कार्यों में 3 हजार 844 श्रमिक और थांदला जनपद पंचायत की 66 ग्राम पंचायतों में 593 हितग्राही मुलक कार्यों में 1 हजार 247 श्रमिक तथा 140 सार्वजनिक कार्यो में 10 हजार 732 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
इस योजना के तहत झाबुआ जनपद पंचायत क्षेत्र में 328, मेघनगर जनपद पंचायत क्षेत्र में 146, पेटलावद जनपद पंचायत क्षेत्र में 469, रामा पनपद पंचायत क्षेत्र में 323, राणापुर जनपद पंचायत क्षेत्र में 171 और थांदला जनपद पंचायत क्षेत्र में 135 जल संरक्षण एवं सर्वधन के कार्य किये जा रहे हैं।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.