आसिफ शाह, भिंड ( मप्र ), NIT;
छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुये नक्सलियों के हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों को समाज सुधार सेवा समिति की तरफ से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष रईस अंसारी ने कहा कि हमारे देश में नक्सलवाद चर्म पर है। देश के राज्यों में 44 नक्सलवादी अपने पैर जमाये हुए हैं।जिसका खामियाज़ा हमारे देश के वीर जवानों को अपना बलिदान देकर चुकाना पड़ रहा है। हमारे देश की सरकार को नक्सलवाद के ख़िलाफ़ एक बड़ी कार्यवाही ईमानदारी के साथ करनी चाहिये। योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद का खात्मा होना चाहिये। समिति के उपाध्यक्ष आशिफ ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि जिन बहादुर जवानों ने बलिदान दिया है वे दोपहर का भोजन कर रहे थे। आसिफ शाह ने केंद्र सरकार से मांग करते हुऐ कहा कि 8 मई को दिल्ली में गृहमंत्री ने जो बैठक बुलाई है उसमे सही निर्णय लेकर सीघ्र कार्यवाही होनी चाहिये।
श्रद्धांजलि सभा मे रईस अंसारी, आसिफ शाह(लकी), अबरार पठान, रवि जैन ,बाशिद अली, मुकीम खान, इसराइल अंसारी, हाशिम राइन, इमरान खान के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
