कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए झाँसी नगर के मस्जिदों में नहीं हुई जुमे की नामज़ ब जमाअत | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए झाँसी नगर के मस्जिदों में नहीं हुई जुमे की नामज़ ब जमाअत | New India Times

मेवतीपुरा जामा मस्जिद, सुतानिया मस्जिद, मरकज़ी मस्जिद व झाँसी के अन्य मस्जिदों में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर जुमा की नमाज़ जमाअत से अदा नहीं की गई। इस दौरान झाँसी पुलिस ने भी मुस्तेदी से अपने कर्तव्यों का पालन किया। अपनी जान की परवाह न करते हुए हर मस्जिद के बाहर पुलिस की पहरेदारी मौजूद रही और लोगों को जागरूक किया कि सभी अपने अपने घरों में नामज़ अदा करे और अपने घरों में ही रहे, अपने बच्चों का ख़्याल रखें।

कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए झाँसी नगर के मस्जिदों में नहीं हुई जुमे की नामज़ ब जमाअत | New India Times

वहीं जो बे वजह कर्फ़्यू का उल्लंघन करते मिले उन्हें पुलिस ने सख़्ती से समझाने पर मजबूर हुई। कई जगह लोगों ने भीड़ लगा रखी थी इसके चलते पुलिस ने भीड़ लगाए लोगों को दौड़ा दिया जिससे माहौल शान्त हो गया।

कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए झाँसी नगर के मस्जिदों में नहीं हुई जुमे की नामज़ ब जमाअत | New India Times

वहीं कुछ समाजसेवी झाँसी के मुख्य चौराहे इलाइट पर जिनका कोई नहीं है उनको खाना वितरण किया जो कि झाँसी पुलिस के निगरानी में गरीबों को खाना दिया गया। वही वर्तमान सरकार ने रोज़ के गुज़ारे के लिए आवश्यक चीज़ों के समान पब्लिक में उपलब्ध कराई जिसमें झाँसी पुलिस की निगरानी में आशिक चैराहे पर देखने को मिला। वहीं दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए झाँसी पुलिस ने सबको समझाया कि कोरोना वायरस को हल्के में न लें ये बहुत गम्भीर आपदा है जिसमें हम सबको सहयोग करना है। सभी धर्मों के लोगों से यही अपील रही कि अपने-अपने घरों में रहें।

By nit