अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गत दिनों हंडिया थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी आशीष पाल (12) पुत्र राम आसरे पाल की स्कूल जाते समय कथित रूप से अपहरण कर बेहोशी की हालत में दोनों हाथ काट दिए जाने की घटना को कायरता पूर्ण बताते हुए इलाज करा रहे पीड़ित आशीष पाल के परिजन को पार्टी कोष से आर्थिक मदद की है। सपा के नेता व विधान परिषद सदस्य मा० बासुदेव यादव के साथ सपा के वरिष्ठ नेतागण ने आज स्थानीय स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती आशीष पाल के परिजनों को चेक सौंपा और हर तरह के मदद का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सर्व श्री विधान परिषद सदस्य मा बासुदेव यादव, श्रीमती पूजा पाल, श्री कृष्णमूर्ति सिंह, श्यामलाल पाल, डॉ मानसिंह यादव, सुश्री निधि यादव, दान बहादुर मधुर, सै०मो० अस्करी, राम सुमेर पाल, सुग्गन पाल, नाटे चौधरी, शिवशंकर वर्मा, राकेश सिंह, आशीष पाल, डॉ एस. पी. सिंह पटेल, आर. एन. यादव आदि नेतागण मौजूद थे।
