गाजियाबाद यूपी के डॉक्टर ज़की तारिक के बुरहानपुर आगमन पर सम्मान समारोह एवं मुशायरे का आयोजन होगा 22 फरवरी 2020 को | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

गाजियाबाद यूपी के डॉक्टर ज़की तारिक के बुरहानपुर आगमन पर सम्मान समारोह एवं मुशायरे का आयोजन होगा 22 फरवरी 2020 को | New India Times

सरकारी शिक्षक, शायर एवं आलोचक ताहिर नक्काश ने बताया कि गाजियाबाद यूपी के सेवानिवृत्त प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी, लेखक एवं शायर डॉक्टर ज़की तारिक़ के नगर आगमन पर अल-हिरा एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसाइटी बुरहानपुर तत्वधान में 22 फरवरी 2020, शनिवार को रात्रि 9:00 बजे शासकीय कन्या उर्दू माध्यमिक शाला के सामने, चार खंबा के पास, बुरहानपुर में एक मुशायरा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें आगंतुक अतिथि शायर डॉक्टर ज़की तारिक़ एवं स्थानीय आमंत्रित शायर अपनी रचनाओं के माध्यम से जनमानस को लाभान्वित करेंगे। इस अवसर पर अतिथि डॉक्टर ज़की तारिक़ का सम्मान भी किया जाएगा। डॉक्टर ज़की तारिक़ का संबंध मूल रूप से यूपी के बागपत से है और वर्तमान में गाजियाबाद यूपी में निवासरत हैं। एहसास की धूप, पलकों पर ख्वाब, सुबह की देहलीज़ के नाम से उनके तीन संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। यूपी तथा बिहार सरकार के अतिरिक्त संस्कृति मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय एकता के संदर्भ में उन्हें पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है । मुशायरे और सेमिनार में शिरकत के उद्देश्य संपूर्ण भारत में भ्रमण करते हैं। भुसावल में आयोजित मुशायरे में शिरकत हेतु आने पर ताहिर नक्वाश के द्वारा उनसे बुरहानपुर पधारने का विनम्र निवेदन किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। ताहिर नक्काश मित्र मंडल द्वारा अल हिरा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में यह आयोजन किया जा रहा है।

By nit

One thought on “गाजियाबाद यूपी के डॉक्टर ज़की तारिक के बुरहानपुर आगमन पर सम्मान समारोह एवं मुशायरे का आयोजन होगा 22 फरवरी 2020 को”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.