सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक में शहर कि यातायात व्यवस्था को लेकर लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय | New India Times

शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक में शहर कि यातायात व्यवस्था को लेकर लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय | New India Times

ग्वालियर कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, निगमायुक्त श्री संदीप माकिन आरटीओ श्री एम पी सिंह, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एन पी सिंह के साथ सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक श्री प्रवीण पाठक, श्री मुन्नालाल गोयल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल एवं टेम्पो यूनियन के श्री शील खत्री के साथ कई यूनियन के पदाधिकारी भी उपस्तिथ रहे। बैठक में शहर कि यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

शहर के जिन क्षेत्रों में ज्यादा एक्सीडेंट होते है उन क्षेत्रों को चिन्हित कर उसकी सूची समिति के सदस्य आरटीओ को भेज उनके ऊपर सुधार कार्य किये जायेंगे।

ऊंट पुल के जाम पर अगले तीन दिवस में मौके पर निरीक्षण कर उसका उपायुक्त हल खोज उसका निराकरण किया जाएगा साथ ही महाराज बाड़ा क्षेत्र में टेम्पो ऑटो दोपहर 2 से शाम 8 बजे तक पुर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

सभी ई रिक्शा को सूचीबध्द कर उनके परिवहन मार्ग को शहर कई जोन में बांटा जाएगा जिसके लिए आगामी 1 मई को लॉटरी सिस्टम से अलग अलग जोन वाइज उनके मार्ग निकाले जाएंगे, अभी शहर में कुल 1774 ई रिक्शा रजिस्टर्ड हैं। साथ ही सहमति से निर्णय लिया गया कि अब नए टेम्पों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, वहीं 1 जनवरी 2021 से 10 साल पुराने टेम्पो का रजिस्ट्रेशन भी नहीं किया जाएगा साथ ही 10 साल पुराने तीन पहिया लोडिंग ऑटो का नवीनीकरण रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा एवं नए तीन पहिया लोडिंग वाहनों का भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article