स्टूडेण्ट पुलिस केडेट्स योजना 2019-2020 का हुआ समापन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

स्टूडेण्ट पुलिस केडेट्स योजना 2019-2020 का हुआ समापन | New India Times

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक ग्वालियर जोन राजाबाबू सिंह के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में चलाये जा रेहे स्टूडेण्ट पुलिस केडेट्स योजना वर्ष 2019-2020 का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अति. पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक ग्वालियर जोन राजाबाबू सिंह रहे। राजाबाबू सिंह द्वारा स्टूडेण्ट को स्टूडेण्ट पुलिस केडेट योजना के उद्येश्यों जैसे- कानून का सम्मान करना, अनुशासन, प्रकृति के प्रति लगाव, नैतिक मूल्यों के बारे में समझााया तथा इस योजना के बारे में विस्तृत रूप से बतााया, साथ ही इसकी सफलता पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को बधाई भी दी। कार्यक्रम में स्टूडेण्ट्स द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी गई, बाद एडीजीपी महोदय द्वारा स्टेेडेण्ट्स को उनकी प्रस्तुतियों के लिए पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम के द्वौरान एडीजीपी महोदय द्वारा माधव चौैक स्कूल के प्राचार्य रोहणी एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती मोनिका तोमर को ‘बेटी की पेटी‘ भी वितरित की गई, जिसमें महिलायें एवं बालिकाऐं अपनी शिकायत अपनी पहचान बताये बिना भी डाल सकतीं जिनका त्वरित निराकरण किया जा सकेगा हैं। कार्यक्रम के अन्त में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।
इस अवसर पर अति. पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक ग्वालियर जोन राजाबाबू सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, सीआरपीएफ कमाडेण्ट सुरेश कुमार यादव, प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ शिवपुरी एच.पी. वर्मा, एडीएम रंजीत सिंह बालौदिया, अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर, आईटीबीपी डिप्टी कमाडेण्ट, एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया, प्रो.डीएसपी सुश्री कीर्ति नरवरिया, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उनि. दीप्ति तोमर तथा सिटी के चारों थानों के थाना प्रभारियों सहित स्टूडेण्ट पुलिस केडेट योजना में हिस्सा लेने वाले स्कूलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article